पेट साफ करने के लिए कौन सा योग करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 17:01

पाचन तंत्र के कार्य में सुधार के लिए कोबरा पोज या भुजंगासन को प्रभावी और फायदेमंद माना जाता है। यह योगासन पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है और पूरे पाचन तंत्र को साफ करने में सहायक है। कब्ज और अपच की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना इसका अभ्यास करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

सुबह पेट ठीक से साफ न होने की समस्या दूर करेंगे ये 3 योगासन :-

पेट साफ करने के लिए योग- Yoga For Clean Stomach In Morning In Hindi

1. त्रिकोणासन

इस आसन का अभ्यास करने से आपकी पीठ और रीढ़ की हड्डियों पर दबाव पड़ता है। साथ ही आपके पेट की मांसपेशियों, नसों और पेट के एरिया पर भी दबाव पड़ता है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और पाचन को बेहतर बनाने में लाभकारी है। नियमित इसका अभ्यास करने से आपको जल्द पेट की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

2. पवनमुक्तासन

त्रिकोणासन की तरह पवनमुक्तासन आंतों पर दबाव डालता है। ब्लड सर्कुलेशन और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने के लिए यह आसन बहुत लाभकारी है। पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए इस योगासन का अभ्यास बहुत लाभकारी है। यह भी मल त्याग को सुचारू बनाने में बहुत कारगर है। 

3. बालासन

इस आसान में आपकी पोजीशन गर्भ में बच्चे की तरह बन जाती है। यह तंत्रिकाओं को शांत करने में मदद करता है। साथ ही पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। साथ ही पाचन को बेहतर बनाता है। यह आपकी आंतों के कामकाज में भी सुधार करता है। जिससे मल त्याग के दौरान आपको काफी राहत मिलती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info